Sangrurपंजाबः नवजोत सिद्धू के गुट ने कांग्रेस की बढ़ाई मुश्किलें, रखी ये...

पंजाबः नवजोत सिद्धू के गुट ने कांग्रेस की बढ़ाई मुश्किलें, रखी ये शर्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू समेत उनके गुट के नेताओं ने एकमत निर्णय लिया है कि वह पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में वे न तो पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे और न ही उनके साथ चलेंगे। हालांकि बीते दिन पटियाला में नवजोत सिद्धू के घर पर हुई बैठक में सिद्धू के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो, पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, जगदेव सिंह कमालू, महेशइंद्र सिंह के अलावा बठिंडा देहात के प्रभारी हरबिंदर लाडी व राजवीर सिंह महराज मौजूद रहे।

बैठक में शामिल मानसा से पूर्व विधायक नाजर मानशाहिया और हरविंदर लाडी ने इसकी पुष्टि की है। मानशाहिया ने कहा कि वे सभी सिद्धू की पत्नी का हालचाल जानने गए थे। इस दौरान हुई बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि जब पार्टी को जरूरत होती है तो उनको सिद्धू की याद आ जाती है लेकिन चुनाव के बाद में उनको अनदेखा कर दिया जाता है। दोनों नेताओं ने कहा कि पहले पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी और अब प्रत्याशी सिद्धू के साथ संपर्क साध पार्टी की मजबूती के लिए रैलियां करने के लिए कह रहे हैं। बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि जब सिद्ध पार्टी की मजबूती के लिए रैलियां कर रहे थे तो सभी नेता उनकी रैलियों को रोकने में लगे हुए थे। यही नहीं, सिद्धू की रैलियां कराने वालों को बेवजह पार्टी से निकाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि उनको तो अभी तक यह भी नहीं पता कि वे कांग्रेस पार्टी में हैं भी या निकाले जा चुके हैं क्योंकि इंटरनेट मीडिया से उनको पार्टी से निकाले जाने का पत्र भी मिला था, लेकिन पार्टी की ओर से आधिकारिक कोई पत्र उनको नहीं मिला। मानशाहिया ने कहा कि सिद्धू ग्रुप का कोई भी नेता पार्टी के प्रत्याशियों के हक में तब तक चुनाव प्रचार नहीं करेगा, जब तक कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिद्धू से चर्चा नहीं करेगी और पार्टी से निकाले गए सिद्धू गुट के नेताओं को फिर से कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाता।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...