Baddiपंजाबः अवैध खनन को लेकर एक्शन में दिखे नवजोत सिद्धू

पंजाबः अवैध खनन को लेकर एक्शन में दिखे नवजोत सिद्धू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में हो रहे अवैध खनन को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी सोमवार को होगी। जिसके बारे में नवजोत सिद्ध ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। इस दौरान सिद्धू ने लिखा कि मैंने पंजाब के कुछ शुभचिंतकों के साथ एनजीटी दिल्ली में एक याचिका दायर की है कि पंजाब में सभी अवैध रेत खनन को रोका जाए और रूपनगर में अवैध खनन की अनुमति देने वाले अधिकारियों की पहचान की जाए और ऐसे ऐसे लोगों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई की जाए।

क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मशीनीकृत खनन और क्रशर की कार्रवाई ने पर्यावरण पर बुरा प्रभाव डाला है। गैर कानूनी, गैर नियंत्रित और गैर विज्ञानक रेत खुदाई दरिया के तल को बदल सकती है और क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी देखा है कि पंजाब के रूपनगर में अवैध खनन कार्य चल रहे हैं और जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी इन कार्यों के पीछे के वास्तविक दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

संयुक्त समिति के सुझावों पर अमल करके इस तरह के अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रिब्यूनल की ओर से पहले दिए निर्देशों के बावजूद रूपनगर में रेत की अवैध खनन लगातार जारी है, जो इसके पर्यावरण को नष्ट करने वाला मुद्दा बन गया है। बता दें कि रूपनगर में चल रहे खनन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी करते हुए एसएसपी को आदेश जारी किए थे कि जिले में खनन को लेकर कितनी एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही एनजीटी की टीमों ने नंगल में कई जगह चेकिंग की थी कि कहां-कहां पर कितनी मात्रा में खनन हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...