पंजाब, बठिंडाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राज्य स्तरीय समारोह को लेकर बठिंडा पहुंचे है। जहां उन्होंने लोगों को एक बड़ी सौगात दी। दरअसल, सीएम मान ने आज स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए 30 और आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। यह राज्य स्तरीय आयोजन बठिंडा के गांव चाऊके में हो रहा है।
Highlights:
- CM भगवंत मान ने बठिंडा में 30 नए मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया।
- अब तक राज्य में 842 आम आदमी क्लीनिक कार्यरत हैं।
- क्लीनिकों में निःशुल्क इलाज और दवाएँ उपलब्ध हैं।
