PunjabPunjab News: डेयरी फार्म में 8 गायों पर हमलावारों ने किया चाकुओं...

Punjab News: डेयरी फार्म में 8 गायों पर हमलावारों ने किया चाकुओं से हमला, एक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रूपनगरः पंजाब में गौं तस्करी और उनकी हत्या को लेकर लगातार मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला रूपनगर के स्थानीय पुल बाजार में जामा मस्जिद के निकट से सामने आया है, जहां डेयरी फार्म में अज्ञात लोगों ने 8 गायों पर तेजधार चाकुओं से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसमें एक गाय की मौत हो गई, जबकि 7 की हालत गंभीर है। हमलावर एक गाय के पेट में ही चाकू छोड़ गए जिले तुरंत पशु अस्पताल लाकर उसके पेट से चाकू निकाला गया। शेष घायल गायों का डेयरी में ही उपचार किया जा रहा है।

डेयरी फार्म के मालिक परमजीत कुमार ने बताया कि वह और उसकी बहन रिया वासुदेवा डेयरी फार्म चलाते हैं। सुबह उन्होंने डेयरी में आकर देखा तो आठ गायों पर चाकू से वार किए गए थे। इनमें से एक की मौत हो चुकी थी जबकि एक के पेट में ही आरोपी चाकू छोड़ फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि पहले भी उनके डेयरी फार्म में गायों को मारने का प्रयास हुए हैं और चार गाय मर चुकी हैं। डेयरी में कई बार सिरिंज की सुइयां व अन्य आपत्तिजनक चीजें मिल चुकी हैं। उन्हें अपने पड़ोसी पर संदेह है जो उनसे कई बार झगड़ा कर चुका है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि गायों पर किए गए अत्याचार को लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, हिंदू संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे। बजरंग दल ने रात गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी। बजर दल फाजिल्का के जिला सुरक्षा प्रमुख कपिल ढाका निवासी गांव खानवाना ने बताया कि 25 सितंबर को रात करीब 10:45 बजे उन्होंने एक पिकअप रोक चालक से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस को बुलवा पिकअप की जांच की गई तो उसमें से सात गोवंश बरामद हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...