Breaking NewsPunjab News: सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत...

Punjab News: सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री दरबार साहिब में सेवा निभा रहे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर आज सुबह हमलावार नारायण चौड़ा द्वारा गोली चलाने की घटना सामने आई थी। हालांकि इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। वहीं धार्मिक स्थल पर गोली चलने की घटना को लेकर मामला गरमा गया है। जहां राजनीतिक पार्टियां इस घटना की निंदा कर रही है, वहीं इस घटना को लेकर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का बयान सामने आया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि किसी व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

उन्होंने कहा कि दरबार साहिब वह स्थल है जहां जो भी व्यक्ति आता है वह गुरू के आगे अपनी अरदास पूरी करने के लिए आता है। इस कारण दरबार साहिब में घटना का होना दुखदाई है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जो फैसला हुआ था वह दोहराया गया था कि बिना किसी दवाब के यह फैसला सुनाया जा रहा है। जत्थेदार ने कहा कि बीते दिन भी सभी गुरू घर पहुंचे और अरदास की कि उनके समक्ष पेश होकर फैसले को सुनाया गया है।

उन्होंने कहा कि कई एजेंसी ऐसी है जिन्हें फैसले सही और गलत होने से कोई मतलब नहीं है। उन्हें पीड़ा हमारे संकल्प से है। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई बड़े से बड़ा नेता क्यों ना हो उसकी यहां पर जवाबदेही तय की जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हमारे संकल्प से नफरत है। जत्थेदार ने कहा कि यह संकल्प हमें गुरु हर गोबिंद साहिब ने केवल खालसा पंथ सिखों को बख्शा है यह संकल्प कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि यह गुरु पातशाह का ये तख्त है। इसलिए वह इस घटना की घोर निंदा करते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...