बठिंडा: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, CIA स्टाफ चैकिंग के दौरान ट्रक को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान पुलिस को ट्रक से 10 किलो अफीम बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह अफीम मध्य प्रदेश से लायी जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
