Punjab News: कर्नल और बेटे की पिटाई के मामले में 12 पुलिसकर्मी निलंबित, देखें वीडियो

पटियालाः सेना के कर्नल और उसके बेटे ने एसएचओ सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इस घटना में कर्नल पुष्पिंदर बाठ और बेटे अंगद ने एसएचओ हरजिंदर ढिल्लों, हैरी बोपाराय और रौणी सिंह पर पार्किंग विवाद के दौरान बेरहमी से पीटने के आरोप लगाए है। हालांकि घटना 14 मार्च की रात की बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। राजिंद्रा अस्पताल के सामने करनल और पुलिस कर्मियों के बीच हुई झड़प के मामले में एसएसपी ने सख्त एक्शन लिया है।

इस मामले में एसएसपी ने 12 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है, जिसमें इंस्पेक्टर, थानेदार और हवलदार सहित 13 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि पटियाला पुलिस भारतीय सेना का बहुत सम्मान करती है, यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो आगे नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...