MohaliPunjab News: 170 उम्मीदवारों ने भरे नांमाकन, 22 IAS अधिकारियों को किया...

Punjab News: 170 उम्मीदवारों ने भरे नांमाकन, 22 IAS अधिकारियों को किया आब्जर्वर नियुक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब में 5 नगर निगम और 44 नगर काउंसिल चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा नांमाकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं 21 दिसंबर को चुनाव होने जा रहे है। पंजाब में 9 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी तक 170 के करीब लोगों ने पूरे पंजाब में नामांकन पत्र भरे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि काफी संख्या में लोग नामांकन भरने जाएंगे। हालांकि बीजेपी व व कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि एनओसी लेने में दिक्कत आ रही है। अधिकारी आफिसों में नहीं बैठ रहे है।

हालांकि निर्वाचन आयोग कह चुका है कि आप हलफनामा दे दें, उसे स्वीकार किया जाएगा। इस चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से 22 IAS अधिकारियों को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इसमें 5 को नगर निगमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि शेष नगर काउंसिल व नगर पंचायतों में भी ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सभी आज अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। आयोग की तरफ से उन्हें आदेश जारी किए गए है। यह अधिकारी ही सभी जिलों में लॉ एंड ऑर्डर, चुनाव संबंधित शिकायतों और आचार संहिता बारे में अपनी भूमिका निभाएंगे।

अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में निगम चुनाव हो रहे हैं। इन 5 शहरों में 37 लाख 32 हजार वोटर हैं। इनमें 19.50 लाख पुरुष, और 17 लाख महिला वोटर्स हैं। पोलिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। पहले वोटिंग 8 से 4 बजे तक होती थी, लेकिन इस बार 1 घंटा अधिक रखा गया है। चुनाव के बाद नगर निगम में 381 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, म्यूनिसिपल काउंसिलों में 598 सदस्य चुने जाएंगे।

लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी पूरी तैयारी की जा रही है। सिंगल पोलिंग स्टेशन पर 3 पर्सन होंगे। अगर 2 पोलिंग स्टेशन हैं तो 2 अधिकारी वहां तैनात किए जाएंगे। चुनावों के दौरान आर्म्स एंड एम्युनेशन के लिए हिदायत कर दी गई है कि अब से लेकर चुनाव प्रोसेस होने तक आर्म्स लेकर चलना मना होगा। ये आदेश भेज दिए गए हैं। DC कार्यालयों को आदेश दिया गया है कि हथियार जमा करवाने का निर्णय अपने स्तर पर लें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...