LudhianaPunjab News: लूटपाट की 12 वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी...

Punjab News: लूटपाट की 12 वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 12 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से संवेदनशील इलाकों में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा, 2 मोबाइल और दातर बरामद की गई है। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है।

आरोपियों की पहचान सोनू और ऋषक्ष उर्फ लाडी निवासी जवाहर नगर के रूप में हुई है। सोनू पर पहले स्नेचिंग के कई मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजधार हथियार के साथ अकेले जा रहे व्यक्ति को निशाना बनाते थे। इस दौरान कुछ लोगों से नगदी भी आरोपी छीन चुके है। पुलिस ने कहा कि ई-रिक्शा चालक से 5 हजार की नगदी का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा के आगे आरोपियों ने एक्टिवा आगे लगाकर रोक ली। जिसके बाद दातर से हमला करके पीड़ित से नगदी छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा 2 से 3 लोगों को घटना के दौरान घायल किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर हमला करने के मामले भी दर्ज किए गए है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कोर्ट से रिमांड के दौरान उन्हें उम्मीद है कि 20 से अधिक वारदातों के बारे में पता लग सकता है। आरोपी बस स्टैंड, मॉडल टाउन सहित अन्य इलाकों मे घटनाओं को अंजाम देते थे। एक आरोपी 2023 में किसी मामले में जेल में बंद था, जोकि कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था और इस समय कोई काम नहीं करता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...