Breaking NewsPunjab News: BMW, Mercedes गाड़ियों पर जाली नंबर लगाकर बेचने वाले 2...

Punjab News: BMW, Mercedes गाड़ियों पर जाली नंबर लगाकर बेचने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

5 कारें और Police का फर्जी ID Card सहित जाली नंबर प्लेटे बरामद

लुधियानाः लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों पर नकेल कसते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लग्जरी गाड़ियों पर जाली नंबर लगाकर बेचने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 कारें बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए-2 की टीम ने नहर पुल दुगरी पर नाकेबंद की हुई थी।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम के एएसआई विशाखा सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दूसरे राज्यों से लग्जरी गाड़ियां लाकर यहां पर उक्त गाड़ी पर जाली नंबर लगाकर बेचने का काम करते है। व्यक्ति ने उनकी टीम के एएसआई को बताया कि अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श और अमरजीत सिंह उर्फ ​​अमर सीआरपी कॉलोनी में पिरां दी जागा के पास एक ग्राहक को बीएमडब्ल्यू कार बेचने के लिए BMW कार का रंग सफेद और मूल नंबर DL-1-CQ-7050 के साथ नंबर प्लेट हटाकर उसकी जगह PB A/F नंबर लगाकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है।

मौके पर उनके काबू किया जा सकता है। व्यक्ति ने बताया कि गाड़ी से जाली नबंर प्लेटे भी बरामद हो सकती है। इस दौरान शक के आधार पर गाड़ी को रोककर चैकिंग की गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से गाड़ी सहित कई जाली नंबर प्लेटे और पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और फर्जी आर सी अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी दूसरे राज्यों से बिना एनओसी की गाड़ियां खरीदकर उनके असली नंबर प्लेट उताकर उस पर पंजाब की गाड़ियों को जाली नंबर प्लेट लगाकर और फर्जी दस्तावेज तैयार करके धोखे से गाड़िया आगे बेचने का कारोबार करते है।

जांच में सामने आया है कि अर्शदीप सिंह ने पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड बनाया हुआ है। जिसका इस्तेमाल अर्शदीप टोल प्लाजा पर और पुलिस के नाकेबंदी पर करता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर: 132 दिनांक 29.09.2024 को अ/द 204, 205, 318(4), 336(3), 338, 339, 340(2), 341(2) BNS के तहत थाना दुगरी में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक BMW कार, 2 फर्जी नंबर प्लेटे, एक पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है। आरोपियों को दिनांक 30.09.2024 को कोर्ट में पेश करके 4 दिन का रिमांड हासिल किया गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर इनोवा कार नंबर PB-11-BR-1656, मर्सिडीज कार नंबर PB-29-AF-1214, क्रेटा कार नंबर CH-01-CD-8892 और जिम्नी कार नंबर PB A/F बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के साथी अमनप्रीत सिंह उराव सन्नी उर्फ ​​शेट्टी कबाड़ियां निवासी जंग बहादुर सिंह निवासी छौनी मोहल्ला लुधियाना को केस में नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार अभी बाकी है। पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामले दर्ज नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...