Punjab News: 2 भाइयों की हुई झड़प, जमकर चलें पत्थर, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के घनुपुर काले इलाके में 2 भाईयों में झड़प होने की घटना सामने आई है, जहां घर की छत का लैंटर डालने के बाद दोनों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि घटना के दौरान जमकर पत्थर बरसाए गए। मिली जानकारी के अनुसार कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति ने अपने भाई रणजीत सिंह को घर की छत का लैंटर डालने को लेकर घर पर बुलाया था। जहां खाना खाने के दौरान दोनों किसी बात को लेकर नाराज हो गए।

जिसके बाद रणजीत सिंह वहां से चला गया और कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्तियों के साथ दोबारा घर आ गया। आरोप है कि रणजीत और अज्ञात व्यक्ति ने कुलवंत पर हमला कर दिया। जिसके बाद जमकर पत्थर बरसाए गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना में कुलवंत सिंह के सिर और बाजू पर चोटे आई। कुलवंत ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक रणजीत सिंह अपने अज्ञात हमलावरों के मौके से फरार हो चुका था, पीड़ित कुलवंत सिंह ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो भाइयों में झगड़ा हो गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिसमें उन्होंने कुलवंत सिंह के घर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थरों से हमला करने वाले व्यक्तियों की फुटेज कब्जे में ले ली है और इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...