Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन सहित अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

मोहालीः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार किए है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी। डीजीपी ने बताया कि काबू किए गए गिरोह के सदस्य दिल्ली में रहने वाले अपने अफगान हैंडलर्स के संपर्क में थे।

Highlight:

  • अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 2 सदस्यों से 1.5 किलो हेरोइन
  • आरोपी जैकेट में छिपाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई
  • दिल्ली में रहने वाले अपने अफगान हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी
  • 2020 में अपहरण के मामले में जेल में बंद था सुखदीप सिंह
आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह और कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.5 किलो हेरोइन बरामद की है। डीजीपी ने बताया कि हैंडलर्स एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली पुलिस ने उक्त आरोपियों को डेराबस्सी से गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने बताया कि आरोपी हाफ स्लीव जैकेट में हेरोइन छिपाकर सप्लाई करते थे। वहीं, अब पुलिस उनके बारे में जांच करने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सुखदीप सिंह इससे पहले 2020 में अपहरण के एक मामले में शामिल था और मई 2024 से जमानत पर बाहर था। जिसके बाद वह वहां से फरार था। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द प्रेस वार्त के जरिए मामले का खुलासा करेंगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...