Punjab News: फर्जी एनकाउंटर मामले में 2 SI को 8 साल और ASI को 3 साल की कैद, देखें वीडियो

मोहालीः मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत ने आज आज फर्जी एनकाउंटर मामले में एसआई और एएसआई को सजा सुनाई। दरअसल, 1993 पलविंदर सिंह पप्पू निवासी कपूरथला के फर्जी एनकाउंटर मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सीबीआई की विशेष अदालत ने साल 1993 के फर्जी पुलिस मुकाबले के मामले में 3 पुलिस अधिकारियों को कैद की सजा और जुर्माना भरने का फैसला सुनाया है।

इस मामले में अदालत ने 3पुलिस कर्मचारियों को पलविंदर सिंह उर्फ पूपू और बलवीर सिंह को गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तारी कर फर्जी एनकाउंट दिखाने के आरोप में दोषी ठहराया है। इस मौके पर उक्त मामले की जांच कर रहे वकील अनमोल नारंग ने बताया कि अदालत ने कपूरथला में उस समय तैनात अस्थायी इंस्पेक्टर एसआई मनजीत सिंह और अस्थायी सब-इंस्पेक्टर एसआई गुरमेज सिंह को 8 साल और एएसआई को 3 साल की सजा व 50 हज़ार रुपये जुर्माना लगाया है।

कोर्ट ने एसआई मनजीत सिंह को 8 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वहीं एएसआई करमजीत सिंह को आईपीसी की धारा 342/120बी के तहत 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। एसआई गुरमीत सिंह को आईपीसी की धारा 364 के तहत आठ साल की जेल और 50 हजार रुपये जुर्माना, और सिपाही कश्मीरा सिंह और हरजीत सिंह को बरी कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...