MogaPunjab News: 15 लाख की फिरौती के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार,...

Punjab News: 15 लाख की फिरौती के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने फिरौती खेती करने वाले किसान से फिरौती मांगने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि खेती में काम करने वाले व्यक्ति को विदेशी नंबर से फिरौती की कॉल आई थी, जिसमें आरोपियों ने व्यक्ति से 15 लाख की फिरौती की मांग की थी। इस दौरान पैसे अदा ना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसे देर रात 8.30 बजे व्हाट्सएप्प के जरिए विदेशी नंबर से फोन आया, जिसमें कहा गया कि अगर उसे अगर अपनी जान प्यारी है तो वह 15 लाख रुपए उनके खाते में डाल दें। इस दौरान आरोपियों ने व्यक्ति को 2 दिन का समय दिया था और उसके बाद परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। वहीं इस मामले में एसपी डी की अगुवाई में काम करते हुए सीआईए स्टाफ ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्तू पुत्र मग्गर सिंह, गुरजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र अंग्रेज सिंह और जगतार सिंह उर्फ लक्खू पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक फोन और एक विदेशी सिम कार्ड बरामद हुआ है। सीआईए स्टाफ की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं 111,111(2),111(3),111(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी सतनाम सिंह और जगतार सिंह पर कई मामले दर्ज है और जेल में दोनों की जान पहचान हुई थी। जेल से बाहर आकर दोनों ने तीसरे आरोपी गुरजोत सिंह को साथ लेकर लोगो को डरा धमका कर कॉल करनी शुरू कर दी। हालांकि गुरजोत सिंह पर कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि सतनाम सिंह और गुरजोत सिंह एक ही गांव के रहने वाले है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...