LudhianaPunjab News: शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने...

Punjab News: शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शिवसेना सिख विंग के गुरकीरत सिंह खुराना के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने कई अहम खुलासे किए है। पुलिस कमिश्नर चहल ने बताया कि आरोपियों के बाइक नंबर ट्रेस करके आरोपियों को नंवाशहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया है कि ये हमला आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने करवाया था।


उन्होंने बताया कि कमिश्नररेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीमों ने मिलकर 4 आरोपियों को काबू किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुए है। लुधियाना में दो शिव सेना के नेताओं पर हमला हुआ है। आरोपियों की पहचान रविंदर पाल उर्फ रवि, अनिल उर्फ सन्नी, मनीष साहिद मुख्य़ आरोपी निवासी राहों, जसविंदर निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि नंगल में विकास प्रभाकर की हत्या में उक्त आरोपी शामिल थे। कुलदीप चहल ने बताया कि हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी, जो पंजाब के नंगल में विकास प्रभाकर की हत्या में भी वांछित है और उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है। उक्त व्यक्ति ही इन आरोपियों को क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के लिए आदेश देता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का रिमांड हासिल करके पूछताछ के दौरान ओर खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस ने कहा कि जल्द ही पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गरीब परिवार से संबंधित है और उक्त आरोपियों को लालच देकर गलत काम करवाए जा रहे है। इस मामले का मुख्य दोषी मनीष है, जिसने आरोपियों को क्राइम की वारदात को अंजाम देने के कहा था। जांच में पता चला है कि रविंदर और अनिल कुमार पर दो- दो पर्चे भी दर्ज है, और दोनों का क्रमिनल बैकग्राउंड है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...