Punjab News: हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

बठिंडाः जिला पुलिस इलाके में बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए स्तर्क हो गई है। बठिंडा पुलिस विभिन्न अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ रही है। इन अभियानों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सी.आई.ए. स्टाफ-2 बठिंडा की टीम तथा सदर थाना बठिंडा के मुख्य अधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर वुड्स रिसोर्ट के निकट से 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान हरमनदीप सिंह निवासी जस्सी पौ, जिला बठिंडा, लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लभी निवासी तिऊना, जिला बठिंडा, मोहित सिंह निवासी मेहना, जिला बठिंडा तथा सुखजीत सिंह उर्फ ​​सुखा निवासी तुंगवाली, जिला बठिंडा को कार सहित गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से एक कापा लोहा, एक पाइप बरामद की गई।

एसपी जसमीत सिंह साहीवाल ने बताया कि जब आरोपी पुलिस पार्टी से बचकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तो उनकी कार 2 बार हादसाग्रस्त हो गई। इस दौरान वाहन में सवार हरमनदीप सिंह के दाहिने पैर में चोट भी लग गई। उन्हें तुरंत उपचार के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह बठिंडा में दो पेट्रोल पंपों की लूट के लिए जिम्मेदार था, जिनमें से एक बठिंडा के जोधपुर रोमाना गांव का पेट्रोल पंप और एक बठिंडा-डबवाली रोड पर स्थित जियो कंपनी का पेट्रोल पंप शामिल है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा तथा न्यायालय से उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा जिनसे आगे भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...