Punjab News: 580 ग्राम हेरोइन, 80 हजार ड्रग मनी और अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देहात पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्तौल, 580 ग्राम हेरोइन और 80 हजार की ड्रग मनी बरामद की गई। थाना घरिंडा पुलिस ने 4 आरोपियों से 2 पिस्तौल .30 बोर MAUSER समेत मैगजीन और एक 9 MM ग्लॉक पिस्तौल समेत मैगजीन, 3 मोबाइल फोन, एक मोटर साइकिल बरामद की।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी (डी) एचएस गिल ने बताया कि थाना घरिंडा द्वारा गश्त के दौरान गांव रणीके और मुहावा साइड पर करण सिंह, सतनाम सिंह उर्फ सोनू, गुलजार सिंह और राहुल उर्फ गुज्जर को गिरफ्तार करके कब्जे से 2 पिस्तौल .30 बोर MAUSER समेत दो मैगजीन, एक 9 MM ग्लॉक पिस्तौल समेत मैगजीन, 3 मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

इसी तरह थाना कम्बोआ की पुलिस ने 580 ग्राम हेरोइन और 80 हजार की ड्रग मनी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह काला और गुरप्रीत सिंह सोनू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कार बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अलग-अलग मामलों में है और आरोपियों का दोनों केसों में कोई संबंध नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...