Punjab News: इस इलाके में धमाके से जमीन में बना 40 फीट लंबा गड्ढा, देखें वीडियो

अलर्ट जारी, सभी दुकानें बंद करने की अपील

गुरदासपुरः पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत में हमले किए जा रहे है। हालांकि भारतीय सेना द्वारा पाक हमलों की कोशिशों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। वहीं देर रात भी हुए हमलों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव राजू बेला छिछड़ा में सुबह साढ़े 4 बजे बड़ा धमाका हुआ। जिसके बाद गांव के खाली खेत में बमनुमा चीज गिरने से खेत में 40 फुट लंबा और 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग डर गए। इस दौरान 3 से 4 किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों के घरों की खिड़कियां टूट गईं। घटना के बाद गांववासी इकट्ठे हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा इलाका निवासियों को हटाया जा रहा है और घटना की सूचना आर्मी को दे दी गई है। वहीं गुरदासपुर और दीनानगर में भारत पाक युद्ध की आपातकाल स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी दुकानें बंद करने की अपील की जा रही है। लोगों को बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने को कहा गया है। फाजिल्का प्रशासन ने कहा कि अगले आदेश तक जिले के सभी लोग अपने घरों में रहें। जो लोग बाजार में हैं, वे नजदीकी दुकान में शरण लें। अगले आदेश की प्रतीक्षा करें। घबराएं नहीं, शांत रहें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...