Punjab News: Ambulance और Bike में हुई भीषण टक्कर, एक घायल, देखें वीडियो

मोगाः जिले के चंडिका रोड पर भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस और दोधी की बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दूध चालक हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान चरणजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट लगी है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घर से दूध देने के लिए मोगा की तरफ अभी निकला ही था कि सड़क पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में लोग इक्कठे हो गए और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मोगा के सरकारी हस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई गई। चरणजीत को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

सरकारी अस्पताल की डॉक्टर कमल कौर ने बताया कि उनके पास एक एक्सीडेंट केस आया था और व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि हमने घायल को प्राथमिक उपचार दे दिया है, जिसके बाद परिवार वाले उसे प्राइवेट अस्पताल उचार के लिए ले गए। वहीं राहगीरों ने बताया कि एंबुलेंस चालक बहुत तेज रफ्तार आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दूध के ड्रम लेकर मोगा शहर में दूध देने जा रहा था। इस दौरान दूध के ड्रम में एंबुलेंस की टक्कर होने के चलते यह हादसा हो गया।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...