AmritsarPunjab News: America से Depot होकर आया व्यक्ति साथियों सहित गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: America से Depot होकर आया व्यक्ति साथियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

France और Pakistan BASED कार्टेल का पर्दाफाश, हेरोइन, हथियार और लाखों की ड्रग मनी बरामद

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह के 05 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशा और ड्रग मनी और हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 251 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 5 हजार रुपए की ड्रग मनी और एक आधुनिक गलोक पिस्टल और कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृतपाल सिंह उर्फ ​​कीरत, कर्णबीर सिंह उर्फ ​​कर्ण, सुखदीप सिंह उर्फ ​​सुख, प्यारा सिंह, पंकज वर्मा उर्फ ​​बब्लू के रूप में हुई है। पुलिस कमिशनर ने बताया कि उनकी टीम ने कबीर पार्क के इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान चैकिंग के दौरान कार सवार आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 251 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 5 हजार रुपए की ड्रग मनी और एक आधुनिक गलोक पिस्टल और कार बरामद की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पाया गया है कि फ्रांस में रहने वाले एक व्यक्ति के पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों और गुरदासपुर निवासी सिकंदर सिंह के साथ संबंध है, जो फ्रांस में रहता है। जिसके बाद पता लगा कि आरोपी सिकंदर करणबीर सिंह के साथ पढ़ता रहा है। सिकंदर ने करणदीप सिंह की जान पहचान फ्रांस के रहते शख्स से करवाई। जो हेरोइन की खेप इसके जरिए पाकिस्तान में ड्रग तस्करों से ड्रोन के जरिए सरहदी इलाकों में भेजता था। जिसके बाद ये आरोपी हेरोइन को रिसीव करके उसे अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। सीपी भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार युवक करणपाल सिंह उर्फ ​​करण नवंबर में अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आया था और उसके बाद वह फ्रांस के एक व्यक्ति के साथ जुड़ा हुआ था जो ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक कुल कितनी मात्रा में नशीला पदार्थ खरीदा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...