Punjab News: पुल पर हुआ भयानक हादसा, गाड़ी के खुले दोनों AirBag, देखें वीडियो

लुधियानाः भारत नगर चौक पर स्थित सरकारी कॉलेज के पास दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां पुल पर तेज रफ्तार गाड़ी बेकाबू हो गई और पलटियां खाते हुए सड़क पर गाड़ी पलट गई। भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। एयरबैग खुलने से गनीमत यह रही कि कार चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक सन्नी ने बताया कि वह ग्रेन वॉक से आ रहा था, जैसे वह भारत नगर चौक स्थित पुल पर पहुंचा तो गाड़ी का टायर फट गया। पीड़ित का कहना है कि टायर फटने से गाड़ी के बेकाबू हो गई और सड़क पर 2 से 3 पलटियां खाते हुए गाड़ी पलट गई। पीड़ित ने बताया कि राहगीरों की मदद से उसे गाड़ी से बाहर निकाला गया। हालांकि घटना में वह बाल-बाल बच गया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है और दोनों एयरबैग भी खुल गए है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उनके पास घटना संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत आती है तो वह मामले की गहनता से जांच करवाएंगे।

गाड़ी के खुले दोनों AirBag, देखें वीडियो

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...