HoshiarpurPunjab News: दुकान के अंदर घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया...

Punjab News: दुकान के अंदर घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः कस्बा मुकेरिया में एक दुकान में घुसकर कुछ हमलावरों ने एक युवक पर तेज हथियारों से हमला कर दिया। सारे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना में उक्त युवक को गंभीर चोटें आई है। पीड़ित युवक का जिम में कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। इसी से गुस्साए आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। घटना की शिकायत और सीसीटीवी मुकेरिया पुलिस को सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार घटना में मुकेरिया का रहने वाला मनी नाम का युवक जख्मी हुआ है। मनी का दोनों आरोपियों के साथ उसके जिम में विवाद हो गया था। दोनों के बीच जिम में विवाद खत्म हो गया था और सुलह हो गई थी। मगर 14 अक्टूबर यानी सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे उक्त युवकों ने मौका पाकर मुकेरिया में मनी पर हमला कर दिया। पीड़ित भाग कर दुकान के अंदर आया तो आरोपी दुकान के अंदर घुस आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपी के साथ में तेजधार हथियार भी था। बता दें कि जिस दुकान में उक्त वारदात हुई, वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था।

सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा था कि उक्त युवक दुकान के अंदर घुसते हैं और एकदम से मनी पर हमला कर देते हैं। मनी अपने बचाव के लिए जब उनसे लड़ता है तो दूसरा युवक तेजधार हथियार निकाल लेता है और उस पर हमला करने लगता है। मनी को बचाने के लिए आसपास के लोग और दुकानदार भी आया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार वारदात के लिए करीब 4 आरोपी आए थे, मगर 2 आरोपियों ने मनी को पीटा बाकी 2 साथ में खड़े रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...