AmritsarPunjab News: बहन से मिलने जा रहे युवक की हमलावारों ने की...

Punjab News: बहन से मिलने जा रहे युवक की हमलावारों ने की हत्या, 5 पर मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः ब्यास के गांव सठियाला में एक युवक की पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सनी सिंह ने बताया कि 4 अक्तूबर को उनके भाई और चाचा के बेटे के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में विशाल दीप सिंह और आकाशदीप सिंह के पिता गुरमेज सिंह को काफी चोट लगी थी।

इस संबंध में 14 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उनके भाई की हत्या की गई है। सन्नी ने कहा कि वह और उनका भाई हरप्रीत सिंह बाइक पर अपनी बहन कमलप्रीत कौर से मिलने खडूर साहिब जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में विशाल दीप सिंह उर्फ साजन सेठी, करण सिंह, आकाशदीप सिंह, कुक्कू और विजय निवासी गांव शेरो खड़े थे। आरोपियों के पास बेसबाॅल बैट थे।

आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके भाई को पकड़ लिया और बुरी तरह से पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने अपने भाई को इलाज के लिए बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस झगड़े में विशाल दीप सिंह और आकाशदीप सिंह के पिता गुरमेज सिंह को काफी चोट लगी थी। पीड़ित ने बताया कि देर रात उसके भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई है। थाना ब्यास की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...