Punjab News: AAP हलका इंचार्ज ने Gangster Jaggu Bhagwanpuria की मां और भाई को पहनाया हार, विवादों में घिरने पर दिया स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में होने वाले पंचायती चुनाव को लेकर सियासी अखाड़ा लगातार गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं डेरा बाबा नानक से आप पार्टी के हलका इंचार्ज गुरदीप सिंह रंधावा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और भाई को अपने दफ्तर में हार पहनते हुए नजर आ रहे हैं।

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और भाई के मामले में विवादों में घिरे आप नेता

जिसके बाद वह विवादों में घिर गए। विपक्ष ने इस मामले को लेकर आप पार्टी पर तंज कसने शुरू कर दिए। वहीं वायरल हो रही वीडियो को लेकर आप पार्टी के हल्का इंचार्ज गुरदीप सिंह रंधावा से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उनके दफ्तर कोई भी आ सकता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गैंगस्टर को बढ़ावा कांग्रेस और अकाली दल पार्टी के नेताओं ने दिया था।

हलका इंचार्ज गुरदीप सिंह रंधावा ने विपक्ष पर साधा निशाना

जिसके बाद अब दोनों पार्टी के नेता हम पर आरोप लगा रहे है कि हमारे संबंध गैंगस्टरों से हैं। उन्होंने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया अगर गलत रास्ते पर चल पड़ा है तो उसमें उसके परिवार का क्या दोष है। अगर उसका परिवार उसके दफ्तर में आया है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके दफ्तर में कोई भी आ सकता है।

आप नेता का आरोपः सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा के मुख्यतार अंसार से क्या संबंध

वहीं सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा आरोप लगाया गया था कि कलानौर में जब वह बीडीपीओ दफ्तर में पहुंचे थे तो वहां पर एक गैंगस्टर गोपी गोली को देखा गया था। इस पर आप पार्टी के हलका इंचार्ज गुरदीप सिंह रंधावा ने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा पहले यह बताएं कि उसके संबंध भी मुख्तियार अंसारी के साथ है। आप नेता ने कहा कि क्या यह सब गैंगस्टर इन लोगों नहीं पाल रखे हैं।

विवादों में घिरने पर दिया स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...