Punjab News: नगर निगम चुनावों में AAP Party के नेताओं को लगा बड़ा झटका

मोहालीः नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं हाल ही में कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह ने नगर निगम चुनावों में टिकटे जारी करने को लेकर ऐलान किया था कि पार्टी टिकट को लेकर सर्वे करवा रही है। इस दौरान उनके पास करीब 300 एप्लिकेशन आ गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी सर्वे के आधार पर चुनावों में नेताओं को टिकट देंगी। वहीं अब आप पार्टी ने एक और झटका दे दिया है।

दरअसल, पार्टी ने साफ कर दिया है कि नेताओं के करीबी रिश्तेदारों को टिकट नहीं दी जाएगी। ऐसे में नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल, कई नेताओं अपने करीबियों को टिकट दिलाने की होड़ में सपने सजाए हुए थे। आप पार्टी का कहना है कि इस चुनावों में वह अपने वालंटियर्स को टिकट देगी जो पार्टी के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

ऐसे में आप में उन चाहवानों को बड़ा झटका लगा है जो पार्टी में अपने करीबी रिश्तेदारों को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनाने के सपने देख रहे थे। बता दें कि हाल ही में पंजाब में 4 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं जिसमें 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है। फिलहाल नगर निगम चुनाव की तारीख को लेकर राजनीतिक पार्टियां नजरें टिका कर बैठी हुई है। वहीं नगर निगम चुनावों से पहले सभी पार्टियों के नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...