मोगाः राखी पर्व पर दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां इस पावन पर्व के दिन अलसुबह 3 बजे एक भाई ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक नंबर PB 25 D 2980 पर सवार होकर आया था। इस दौरान उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और खुद ट्रेन के आगे कूद गया। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में शव कई टुकड़ों में बट गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी मौके पर पहुंची और टुकड़ों में बिखरे शव को इकट्ठा करके उन्होंने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और घटना की सूचना जीआरपी पुलिस और थाने की पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि शव की हालत इतनी खराब थी कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक नबंर को ट्रेस करके युवक की पहचान की जाएंगी और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी जाएगी।Punjab News: राखी के पर्व पर हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, हुए कई टुकड़े#PunjabNew #ENCOUNTERNEWS pic.twitter.com/YfDAeUTPQD
— Encounter India (@Encounter_India) August 19, 2024
