Breaking NewsPunjab News : वैष्णो देवी से लौट रही जागरण पार्टी के साथ...

Punjab News : वैष्णो देवी से लौट रही जागरण पार्टी के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर : आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में टैंपो ट्रैवलर सवार दो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ था। माता वैष्णो देवी कटरा से लौट रहे टैंपो ट्रैवलर घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक भजन गायक भूपिंदर बब्बल की जागरण पार्टी मां वैष्णो देवी के दर्शन से लौट रही थी।

इस दौरान टैंपो ट्रैवलर होशियारपुर के गांव बागपुर के पास अनियंत्रित हो गया और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त टैंपो ट्रैवलर में करीब 12 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। घटना में अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। साथ ही बाकी घायलों का का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह नबी बस्सी से आ रहा था।

इस दौरान टेंपों ट्रैवलर तेज रफ्तार से आ रही थी। संदीप ने बताया कि उसने होर्न भी मारे, उसने बताया कि टैंपो ट्रैवलर रॉग साइड से आ रहा था। रिक्की ने बताया कि टैंपू ट्रैवलर ने ऑवर टेक किया और टैंपू ट्रैवलर की गलती की वजह से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगो की मौत हो गई है और कुछ लोग गंभीर रुप से घायल हुए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...