Punjab News: 24 घंटे में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः मोती नगर थाने के अधीन पड़ते शेरपुर कालोनी में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जतिंदर कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि उनकी टीम ने इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म और कत्ल के आरोप को कबूल किया है।

आरोपी ने बताया कि उसी ने बच्ची का मुंह ढंककर उसके साथ दुष्कर्म किया था और बाद में कंबल में लपेट कर उसके शव को तीसरी मंजिल पर ले गया, जहां से बच्ची के शव को गिरा दिया। जांच में पता चला उक्त आरोपी उसी घर में तीसरी मंजिल पर रहता था। वहीं उक्त मृतक बच्ची की परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहते है। आरोपी शराब पीने का आदी है और उसकी पत्नी व बच्चे उसे छोड़कर जा चुके है। ऐसे में आरोपी पिछले 5 माह से अकेला इस इमारत में रह रहा है। ज्वाइंट कमिश्नर तेजा ने बताया कि एडीसीपी की अगुवाई में इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है।

बता दें कि बीते दिन सुबह 11 बजे बच्ची घर से गायब हो गई थी, जब बच्ची की दादी सहित अन्य लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो बच्ची का शव छत के पास टीन की चादरों पर गिरा हुआ मिला। बच्ची की मां ने बताया कि किसी को कोई रंजिश नहीं थी और इस जगह पर आए उन्हें एक माह ही हुआ था। वहीं बच्ची की दादी ने कहा कि वह खेल रही थी। इस दौरान अचानक गायब होने पर वह बच्ची को ढूंढने लगे, जिसके बाद छत से शव बरामद हुआ। बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए जतिंदर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...