LudhianaPunjab News: प्रेमिका को जिंदा जला आरोपी ने खुद को लगाई आग,...

Punjab News: प्रेमिका को जिंदा जला आरोपी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के समराला रोड के पास से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां युवक ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका को आग लगा दी। जिसके बाद प्रेमिका को तड़पता देखने पर उसने खुद को भी आग लगा ली। दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में युवक करीब 50 फीसदी झुलसा और युवती करीब 40 फीसदी झुलसी चुकी है। समराला की रहने वाली 27 वर्षीय जसप्रीत कौर के अनुसार वह लुधियाना में नर्सिंग की ड्यूटी करती है। करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हर्षप्रीत सिंह निवासी पंजाबी बाग खन्ना से हुई थी। उसका हर्षप्रीत के घर भी आना जाना था। लेकिन बाद में उसे पता चला कि हर्षप्रीत सिंह नशे करने का आदी है। जिस कारण उसने हर्षप्रीत से मिलना कम कर दिया था। हर्षप्रीत उसके ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसे इमोशनली टॉर्चर करने लगा था।

जसप्रीत कौर के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने उसे पंजाबी बाग स्थित अपने घर बुलाया। उसे जान से मारने की नीयत से बाइक की टंकी में से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर छिड़क दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी थी। आग लगी होने कारण वह बाहर की तरफ भागी और साथ के कमरे में चली गई। वहां कंबल पड़ा था। कंबल के साथ उसने आग बुझाई। उसका शरीर झुलस गया था। जमीन पर लेटे हुए उसने 108 नंबर पर एम्बुलेंस को फोन किया। इसी बीच हर्षप्रीत ने डरते हुए अपने आप को भी आग लगा ली थी। करीब 20 मिनट के बाद 108 एम्बुलेंस आई और दोनों को सिविल अस्पताल खन्ना ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी जसप्रीत कौर के दोनों हाथ भी बुरी तरह जल गए हैं। सिटी थाना पुलिस ने चंडीगढ़ अस्पताल जाकर जसप्रीत के बयान दर्ज किए। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जब बयानों को तस्दीक करने के लिए साइन करवाए जाने थे, तो जसप्रीत के हाथ झुलसे होने कारण वह साइन नहीं कर पाई। पांव का अंगूठा लगाकर साइन तस्दीक हुए। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच कर रहे एएसआई हाकम सिंह ने बताया कि आरोपी हर्षप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (जान से मारने की नीयत से हमला) के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल हर्षप्रीत खुद भी उपचाराधीन है। आरोपी प्रेमी के ठीक होने पर गिरफ्तार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...