Punjab News: इस इलाके में ड्रग तस्कर मनदीप की संपत्ति को प्रशासन ने किया ध्वस्त, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान को आगे बढ़ाते अमृतसर जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की। ग्वाल मंडी इलाके में रहने वाले कुख्यात ड्रग तस्कर मनदीप कुमार उर्फ ​​काली की अवैध रूप से खरीदी संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम अमृतसर की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में की।

मनदीप कुमार लंबे समय से ड्रग तस्करी में सक्रिय है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 7 से ज़्यादा एफआईआर दर्ज हैं। इन मामलों में नशा तस्करी, आपराधिक षडयंत्र और गैर इरादतन हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी को कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन वह बार-बार नशा तस्करी में सक्रिय हो जाता था।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मनदीप सिंह लंबे समय से ड्रग तस्करी में संलिप्त था। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से फरार है। अब तक 200 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पहला मामला 19 जनवरी, 2015 को दर्ज किया गया था। उन्होंने दोहराया कि नशे के पैसे से खरीदी गई कोई भी संपत्ति सुरक्षित नहीं रहेगी और उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश है कि अब कानून से बचना नामुमकिन है।

प्रशासन और पुलिस ने लोगों से नशा तस्करों की जानकारी गोपनीय रूप से साझा करने की अपील की है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से सुरक्षित रखी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में एक निवारक प्रभाव पैदा होगा और नशे के खिलाफ लड़ाई में और तेजी आएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...