LudhianaPunjab News: हार के बाद प्रेजेंटिंग अफसर से उलझी उम्मीदवार, मामला दर्ज

Punjab News: हार के बाद प्रेजेंटिंग अफसर से उलझी उम्मीदवार, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगराओं में पंचायती चुनावी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, गांव मल्ला में उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब वोटिंग के बाद बूथ के अंदर गिनती शुरू हुई तो चुनाव हारने वाली उम्मीदवार बूथ पर मौजूद प्रेजेंटिंग अफसर के साथ उलझ गई। बताया जा रहा हैकि उम्मीदवार इस बात को लेकर प्रेजेंटिंग अफसर के साथ बहसबाजी करने लगी कि उसे बताया जाए जीतने वाले उम्मीदवार को वोट किस-किस ने डाली है।

महिला ने अधिकारियों संग बहसबाजी करते हुए काम में रूकावट डाल दी। कहा जा रहा है कि हार से गुस्साई महिला उम्मीदवार ने अपने साथियों संग मिलकर अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिससे एक पुलिस कर्मी भी धक्का लगने से घायल हो गया। इस मामले को लेकर प्रेजेंटिंग अफसर गुरबख्श सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चरनजीत सिंह संदीप सिंह व अमर कौर समेत कई अज्ञात लोगों पर थाना हठूर में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता गुरबख्श सिंह (पीआरओ बूथ नंबर 103- गांव मल्लाह) ने पुलिस को बताया कि पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद, गुरमेल सिंह (सरपंच उम्मीदवार) को विजेता घोषित किया गया।

हारने वाली उम्मीदवार अमर कौर ने उनसे पूछा कि उनके प्रतिद्वंद्वी को वोट देने वाले मतदाताओं के नाम बताएं। जब उन्होंने ऐसी जानकारी देने से इनकार कर दिया तो अमर कौर, चरनजीत सिंह और संदीप सिंह ने मतदान दल और पुलिस कर्मियों पर तेजधार हथियारों से हमला किया और चुनाव संबंधी आधिकारिक काम में बाधा डाली। इस सम्बन्ध में पुलिस ने गुरबख्श सिंह के बयान पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 127 (2), 132, 281, 170, 191 (3), 190, 324 (4), 325 (5), 221 बीएनएस, पीएस हठूर, पुलिस जिला लुधियाना ग्रामीण के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...