Punjab News: पहलगाम हमले के बाद BSF के जवान को Pakistan रेंजर्स ने किया काबू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पहलगाम में हुए आंतकी हमले का मामला अभी शांत नहीं हुआ है कि अब ममदोट से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकार के अनुसार ममदोट की तरफ फेंसिंग पार खेत में गेहूं काट रहे किसानों की निगरानी कर रहे बीएसएफ जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ले गए। हुआ यूं कि जवान गर्मी के चलते गलती से जीरो लाइन क्रॉस कर पाकिस्तान की सीमा में लगे पेड़ के नीचे छाए में बैठ गया। सूचना मिलते ही बीएसएफ अधिकारी उक्त जवान को छुड़वाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स अधिकारियों से फ्लैग मीटिंग कर रहे हैं।

देर रात तक पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को छोड़ा नहीं है। खुफिया सूत्रों के अनुसार श्रीनगर से बीएसएफ की बटालियन 24 ममदोट में शिफ्ट हुई है। बुधवार सुबह किसान कंबाइन लेकर फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-208/1 के रास्ते खेत से गेहूं काटने गए। किसानों की निगरानी के लिए दो बीएसएफ जवान (जिन्हें किसान गार्ड कहते हैं) भी उनके साथ गए। गर्मी के चलते एक बीएसएफ जवान पेड़ की छाए के नीचे जाकर बैठ गया। पेड़ जीरो लाइन पार पाकिस्तान की सीमा में लगा था। इस बात की जानकारी जवान को नहीं थी।

पाकिस्तानी किसान ने देख लिया कि बीएसएफ जवान पाकिस्तानी सीमा के अंदर बैठा हुआ है। उक्त किसान ने इसकी जानकारी पाक रेंजर्सों को दी। छिपकर आए पाकिस्तानी रेंजर्सों ने बीएसएफ जवान को दबोच लिया और उसकी राइफल भी छीन ली। रेंजर्स अपने साथ जवान को ले गए। ये खबर सुनकर बीएसएफ अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सभी छोटे बड़े अधिकारी बीएसएफ की चेक पोस्ट जल्लोके पहुंच गए। उसके बाद जवान को छुड़वाने के लिए अधिकारी पाक रेंजर्स अधिकारियों से संपर्क साधने लगे। देर रात तक जवान को पाक रेंजर्सों ने रिहा नहीं किया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...