AmritsarPunjab News: दिन दहाड़े America की PR मिले NRI का हमलावारों...

Punjab News: दिन दहाड़े America की PR मिले NRI का हमलावारों ने घर में घुसकर मारी गोलियां, हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अमृतसरः अमृतसर-जालंधर जीटी रोड़ के पास गांव दरबुर्जी में दिन दहाड़े घर में घुसकर एनआरआई का गोलियां मारकर जख्मी कर दिया गया। घायल नौजवान की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ रिंकू पुत्र शर्म सिंह के रूप में हुई है। घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई के पास अमेरिका की पीआर है। हैरानी की बात यह है कि जिल में 24 घंटे के भीतर की दूसरी घटना है। इससे पहले महिला का घर में घुसकर तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया था। जिसके बाद अब एनआरआई का मामला सामने आया है। दरअसल, दो हमलावारों ने घर में घुसकर एनआरआई पर गोलियां चला दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे दोबुर्जी में अमेरिकी नागरिक रिंकू के घर पर 2 व्यक्ति आए, जिन्होंने रिंकू को 3 गोलियां मारी और फरार हो गए। युवक रिंकू को गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर बताई जा रही है। सुखचैन की पत्नी ने बताया कि जब हथियार अटक गया तो आरोपी घर से फरार हो गए। वे तुरंत सुखचैन को अस्पताल में ले आए। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुखचैन की पत्नी ने बताया कि वे उनकी दूसरी पत्नी हैं और उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। पारिवारिक सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का उनकी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड किया था। इसके बाद मृतक पत्नी के मायका पक्ष की तरफ से एफआईआर भी करवाई गई थी और मामला कोर्ट में चला था। उनके दो बच्चे हैं, जो सुखचैन के साथ ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि तकरीबन 5 महीने पहले उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थी। इस संबंध में मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि 3 हमलावर कार की आरसी मांगने के बहाने घर में घुसे और उसके बाद उन्होंने व्यक्ति सुखचैन सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसी बीच परिवार के सदस्य हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी और व्यक्ति सुखचैन सिंह के सिर और गर्दन में गोली मार दी। जिसके बाद उनकी पिस्तौल से फायर अड़ गया और युवक वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि घायल युवक अस्पताल में भर्ती है और उसके परिजन भी अस्पताल में हैं। और फिलहाल घायल युवक का बयान दर्ज कर मामले की गहन जांच की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...