GurdaspurPunjab News: Dogra Bakery में घुसे हथियारबंद युवकों ने की गुंडागर्दी, 8...

Punjab News: Dogra Bakery में घुसे हथियारबंद युवकों ने की गुंडागर्दी, 8 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः शहर में जीटी रोड मंडी में स्थित डोगरा बेकरी की दुकान में कुछ हथियारबंद युवक तेजधार हथियारों के साथ दुकान में घुस गए। इस दौरान युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाया। वहीं हमलावारों से बचने के लिए दुकान पर बैठा युवक सीढि़यों के सहारे से दुकान छत पर चला गया और जान बचाई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, शाम के समय बेकरी में भारी संख्या में ग्राहक मौजूद रहते है, ऐसे में नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने 8 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


मामले की जानकारी देते हुए बेकरी पर काम करने वाले कर्मचारी अकाश और बेकरी मालिक नरेंद्र डोगरा ने बताया कि आकाश जीटी रोड गुरदासपुर के पास कुलदीप गन हाउस के नजदीक हेमंत डोगरा के नाम से बेकरी की दुकान चलाता है। उन्होंने कहा कि कल शाम 7 बजे वह अपनी दुकान पर अकेला बैठा हुआ था, तभी कुछ युवक हाथों में हथियार लेकर दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। इस दौरान युवकों ने ललकारना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने मौका देख कर दुकान की सीढि़यों के सहारे छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं उन्होंने एसएसपी गुरदासपुर से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

थाना सिटी गुरदासपुर के एसएचओ गुरमीत सिंह से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकान में घुसने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सिकंदर पुत्र केवल मसीह, सचिन, विनी पुत्र सिकंदर निवासी मोहल्ला नंगल कोटली, मीत हर्ष, हर्षित ठाकुर, बाबा सिद्ध, कोमल शामिल हैं। पुलिस ने युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने व गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...