MogaPunjab News: 1 लाख की रिश्वत को लेकर विवादों में घिरा ASI,...

Punjab News: 1 लाख की रिश्वत को लेकर विवादों में घिरा ASI, केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूराः थाना सिटी की पुलिस के अधिकारी ने एक आपराधिक केस को रद्द करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद एएसआई को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में कोटकपूरा थाना सिटी पुलिस के तत्कालीन हवलदार व मौजूदा एएसआई बोहर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को दिए बयानों में आनंद नगर निवासी अनंतदीप सिंह रोमा बराड़ ने बताया कि उनकी मां सुरिंदरपाल कौर वार्ड नंबर 2 की एमसी हैं, जिसके चलते वह काम के सिलसिले में थाना सिटी आते-जाते रहते हैं। साल 2019 में हवलदार बोहर सिंह थाना सिटी में हेड क्लर्क के पद पर तैनात थे और लोगों के काम करने के दौरान उनकी हेड क्लर्क से जान-पहचान हुई थी।

शिकायत के मुताबिक अनंतदीप सिंह के खिलाफ सितंबर 2015 में पुलिस स्टेशन सिटी कोटकपुरा में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था और नवंबर 2015 में मामला खारिज कर दिया गया था, जिसकी रिपोर्ट दिसबंर 2016 में कोर्ट में पेश की गई थी, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं माने। जिसके कोर्ट ने केस को खारिज कर दिया था और आगे की जांच के लिए पुलिस को भेज दिया गया था।

इस मामले को लेकर जब अनंतदीप सिंह ने हेड मुंशी बोहर सिंह से बात की तो उन्होंने डेढ़ लाख रुपये लेकर उनका केस रद्द करने का दावा किया। सौदा तय होने के बाद उसने बोहर सिंह को 50 हजार रुपए नकद दिए और बाद में 50 रुपए का चेक भी दिया, जिसे उसने बैंक से कैश भी करा लिया। इसके बाद ना तो उसका केस रद्द किया और ना ही उसके पैसे लौटाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उल्टा वह उससे बाकी बचे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। थाना सिटी के SHO इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर ASI बोहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...