AmritsarPunjab News: दिन दहाड़े दुकानदार को गोलियां मारकर हमलावार फरार, देखें वीडियो

Punjab News: दिन दहाड़े दुकानदार को गोलियां मारकर हमलावार फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। देर रात कथू नगंल में गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। अभी इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई, वहीं अब राम तीर्थ इलाके में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां आज एक्टिवा पर सवार 2 हथियारबंद व्यक्ति दोपहर करीब 2 बजे आए और किराना स्टोर के मालिक पर गोलियां चलाकर फरार हो गए।

हादसे में दुकान मालिक के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी कोहाली, हाल निवासी महल के रूप में हुई है। गोली सुखविंदर के पेट के निचले हिस्से में लगी। घायल सुखविंदर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सुखविंदर के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि 12 मार्च को उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन आया था। जहां आरोपी ने उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। लेकिन उन्होंने फिरौती देने से इनकार कर दिया था।

उस दौरान व्यक्तियों ने उनके परिवार को मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उन्हें 2 से 3 बार फोन आते रहे। आज जब उनका बेटा सुखविंदर सिंह दुकान पर बैठा था, तो दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे। एक युवक एक्टिवा पर बैठा रहा और दूसरा उतरकर दुकान के अंदर आया और पास से पिस्तौल से बेटे पर उसने गोली चला दी। जिसके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...