LudhianaPunjab News: Cylinder देने से मना करने पर हमलावारों ने तेजधार हथियार...

Punjab News: Cylinder देने से मना करने पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से Delivery Boy पर किया हमला, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में गैस सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, डिलीवरी ब्वॉय रमेश कुमार द्वारा सिलेंडर देने से मना करना उस समय महंगा पड़ गया जब सिलेंडर मना करने पर कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में डिलीवरी ब्वॉय बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि बीती रात डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। मौत के बाद भडके परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषियों को काबू करने के लिए तालाश शुरू कर दी है।

बता दें कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कुछ लोग एक गैस सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय की सरेआम मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रमेश कुमार को घायल अवस्था में 2 अक्टूबर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था और बीती रात उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई सबूध चौधरी ने बताया कि उसके उसकी भाभी की 2 साल पहले मौत हो गई थी। पीड़ित ने कहा कि भाई की 4 बच्चियां हैं जिनमें एक अपाहिज है। पीड़ित ने कहा कि सबसे बडी बेटी की अगले महीने शादी थी।

मृतक रमेश के भाई ने बताया कि उसका भाई गैस एजेंसी पर काफी समय से काम करता था और गैस सिलेंडर की डिलीवरी देता था। कुछ लोगों ने उसे जबरन सिलेंडर देने को कहा तो उसके भाई के मना करने पर भडके हत्यारों ने उसके भाई पर लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई का कहना है कि हत्यारे उसके साथ ही काम करते थे। जिनमें सलीम, बिट्टू, नसीब, महेंदर समेत 10 से 12 लोग घटना में शामिल थे। मोहल्ले के नेता हरबंस सिंह सलूजा ने कहा कि शहर में गुंडागर्दी की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से कारवाई की मांग की। वहीं थाने थाना भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोषियों की धरपकड शुरू कर दी है। सीसीटीवी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...