LudhianaPunjab News: पैरोल मिलने पर बलवंत सिंह राजोआना का आया बयान, देखें...

Punjab News: पैरोल मिलने पर बलवंत सिंह राजोआना का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से भोग में शामिल होने के लिए बलवंत सिंह राजोआना को 3 घंटे के पैरोल मिली थी। इस दौरान राजोआना कलां गांव में मंजी साहिब गुरुद्वारे में भाई कुलवंत सिंह के भोग कार्यक्रम में बलवंत सिंह राजोआना शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि शहीद भाई गोल्डी के घर में उनका दूसरा जन्म हुआ, जहां उन्होंने मुझे अपने बच्चे की तरह रखा। उन्होंने कहा कि मुझे जेल में 30 साल हो गए है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की ऐसी कृपा हुई कि उन्हें इस मिशन में कोई दिक्कत नहीं और उनका मिशन सफल हुआ।

राजोआना ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब भी सिख का कत्लेआम हुआ तो सभी ने मिलकर इंसाफ की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि इस कौमी संघर्ष में दिलावर सिंह शहीद हो गए। वहीं भाई के भोग के दौरान बलवंत सिंह राजोआना ने कहा कि ‘मुझे आज भी वो सीन याद है। मैं और दिलावर मां-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से मिशन पर निकले थे। उस समय हमारे कदम ऐसे चल रहे थे, जैसे जल्दी मंजिल की तरफ पहुंच रहे हों। परमात्मा की ऐसी कृपा हुई, हमारे मिशन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई।

दिलावर सिंह ने शहादत दी। उन्हें कौमी शहीद का दर्जा भी सिख कौम ने दिया।’ 3 घंटे के लिए मिली पैरोल के बाद दोबारा से कड़ी सुरक्षा में राजोआना को वापस पटियाला ले जाया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बलवंत सिंह राजोआना ने कहा कि पिछले दिनों आपसी झगड़ों के कारण सिख संगठन कमजोर हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह बुलारे नहीं हैं और ना ही उन्हें भाषण देना आता, लेकिन जो दिल में होगा मैं वही करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारी संस्थाएं कमजोर होंगी तो हमारे साथ अन्याय होता रहेगा।

उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2012 को जब मुझे फांसी देने का आदेश दिया गया तो सिख समुदाय ने अपने घरों पर केसरी झंडे फहराये और एकजुट होकर मेरी फांसी रुकवा दी थी। उन्होंने कहा कि 12 साल बाद भी उनके मामले में कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे इतने सालों से जेल में बंद हैं लेकिन फांसी के मामले का फैसला नहीं हो रहा है। राजोआना ने कहा कि उन्होंने जो किया, उसे कोर्ट में कबूल कर लिया है।

राजोआना ने कहा कि उन्होंने कभी भी मौत की सज़ा के ख़िलाफ़ अपील नहीं की। वे सिर्फ केस के फैसले की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें कह रही है कि अपना वकील करके कोर्ट में केस लड़े। उन्होंने भोग समारोह में शामिल होने के लिए अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, शिरोमणि समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य को धन्यवाद किया।

वहीं बिक्रम मजीठिया ने कहा कि बलवंत सिंह राजोआना को भाई के भोग पर 3 घंटे की पैरोल मिलने पर कहा कि देश में 2 कानून नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की कोर्ट पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। ऐसे में वह उम्मीद करते है कि बलवंत सिंह राजोआना को जल्द कोर्ट से रिहाई मिले और वह दोबारा से परिवार के सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि बलवंत सिंह के परिवार को आज नौकरी इसलिए नहीं मिल रही क्योंकि वह बलवंत सिंह के करीबी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...