AmritsarPunjab News: दीवाली से पहले police और गैंगस्टरों में चली गोलियां, एक...

Punjab News: दीवाली से पहले police और गैंगस्टरों में चली गोलियां, एक का हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः दीवाली के त्यौहार से पहले गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है। जिसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर का एनकाउंर कर दिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ये आतंकी लखबीर लंडा गिरोह के हैं, जो विदेश में बैठकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है।

यह एनकाउंटर अमृतसर में ब्यास के करीब पड़ते भिंडर गांव में हुआ। मारे गए गैंगस्टर की पहचान गुरशरण सिंह निवासी गांव हरिके के तौर पर हुई है। इस मुठभेड़ का संबंध गुरदेव सिंह उर्फ गोखा सरपंच के मर्डर केस से है, जो कि सठियाला गांव का निवासी था और 23 अक्टूबर 2024 को ब्यास थाना क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी गई थी। जब पुलिस पार्टी इन दोनों आरोपियों को मौके पर लेकर आई तो अचानक दोनों गैंगस्टर पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश करने लगे।

भागते समय दोनों ने पास की झाड़ियों से अपने हथियार निकाल लिए और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक गैंगस्टर गुरशरण घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा गैंगस्टर पारस फायरिंग करते हुए मंड इलाके में नदी में कूदकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों बदमाशों को हथियार बरामद करने के लिए ले गई थी। बदमाशों ने 23 अक्टूबर को सठियाल गांव के पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह की लंडा हरिके, सतप्रीत सिंह सत्ता नौशेरा और गुरदेव जस्सल गिरोह के सदस्यों ने हत्या कर दी थी। इस संबंध में ब्यास थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने गोखा की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को मनाली से गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी हरीके, प्रवीण सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी हरिके और पारस पुत्र बंटी के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से एक गलौक पिस्तौल बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा, गुरशरण और पारस नाम के दो गैंगस्टरों को उस स्थान पर लाया गया जहां उन्होंने दिए बयानों के अनुसार हथियार छिपाए थे। हालांकि, दोनों गैंगस्टर मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को पीछे धकेल दिया और भागने की कोशिश की। उन्होंने झाड़ियों के पीछे अपने हथियार कब्जे में लेकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

पुलिस पार्टी ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और परिणामस्वरूप एक गैंगस्टर गुरशरण मारा गया। जबकि एक अन्य गैंगस्टर पारस पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए मंड इलाके में नदी में कूदकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों गैंगस्टर लंडा हरिके के गुर्गे थे। पुलिस ने बताया कि लंडा हरिके को विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों, हत्या और जबरन वसूली के मामलों में शामिल आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। जबकि सत्ता नौशेरा लंडा के साथ कई जबरन वसूली और हत्या के मामलों में शामिल है। सरहाली पुलिस स्टेशन ग्रेनेड हमले में गुरदेव जैसल मुख्य संदिग्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...