KapurthalaPunjab News: Rana Gurjit को बड़ा झटका, 63 करोड़ का लगा जुर्माना,...

Punjab News: Rana Gurjit को बड़ा झटका, 63 करोड़ का लगा जुर्माना, शुगर लिमिटेड के निदेशक समेत 15 पर बैन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कपूरथलाः सियासी रसूखदार राणा परिवार को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से बड़ा झटका लगा है। इससे इनकी आधिपत्य वाली राणा शुगर लिमिटेड (आरएसएल) की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सेबी ने आरएसएल के निदेशक मंडल समेत पांच फर्मों को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं, आरएसएल सहित छह फर्मों, चेयरमैन, एमडी, डायरेक्टर व प्रमोटर, राणा परिवार के सदस्य व अन्य समेत 15 पर 63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी के मुख्य महाप्रबंधक की ओर से जारी फाइनल ऑर्डर में 45 दिन के अंदर उक्त राशि का ऑनलाइन भुगतान का निर्देश दिया गया है। साथ ही आरएलएल को पांच फर्मों से 15 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि 60 दिन में रिकवर करने के भी आदेश जारी किए हैं। सेबी के मुख्य महाप्रबंधक जी रामर की ओर से 27 अगस्त को फाइनल ऑर्डर जारी किया गया। इसमें आरएसएल के प्रमोटरों व प्रमोटर से संबंधित संस्थाओं की ओर से आरएसएल से फंड के डायवर्जन, आरएसएल के वित्तीय विवरणों में गलत बयानी समेत कई कार्रवाई में आरोपी पाया गया। इससे सेबी एक्ट-1992, सेबी के पीएफयूटीपी रेगुलेशन-2003 और एलओडीआर रेगुलेशन-2015 के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। इसकी जांच अवधि वित्तीय वर्ष 2014-15 से वित्त वर्ष 2020-21 तक मानी गई है। सेबी की जांच में अन्य बातों के साथ-साथ आरोप लगाया गया कि कंपनी ने अपने प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और परिवार के अन्य सदस्यों सहित अपने प्रमोटर निदेशकों के साथ मिलकर आरएसएल के प्रबंध निदेशक और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित कुछ निजी सीमित कंपनियों का उपयोग करके कंपनी के धन को डायवर्ट करने की योजना तैयार की थी। इन निजी कंपनियों को संबंधित पक्ष के रूप में नहीं दिखाया गया, भले ही ये अप्रत्यक्ष रूप से आरएसएल के प्रमोटरों की तरफ से इसके प्रबंध निदेशक सहित नियंत्रित थीं और परिणामस्वरूप इन निजी कंपनियों के साथ लेनदेन को भी संबंधित पक्ष के लेनदेन के रूप में नहीं दिखाया गया।

इन 15 पर दो साल का बैन

सेबी ने आरएसएल के एमडी कम-प्रमोटर इंद्रप्रताप सिंह राणा, चेयरमैन कम-प्रमोटर रणजीत सिंह राणा, डायरेक्टर कम-प्रमोटर वीरप्रताप सिंह राणा, गुरजीत सिंह राणा, करण प्रताप सिंह राणा, राजबंस कौर राणा, प्रीतइंद्र सिंह राणा, सुखजिंदर कौर (राणा परिवार सदस्य), मनोज गुप्ता और पांच फर्म फ्लालेस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंचुरी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, जेआर बिल्डिर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरजे टैक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड, आरजीएस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्टॉक मार्केट में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इन सभी को इस आदेश के लागू होने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सिक्योरिटीज मार्केट से खरीद, बिक्री या अन्यथा लेनदेन करने या किसी भी तरह से बाजार से जुड़े होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

राणा परिवार के 8 लोगों पर लगे ये प्रतिबंध

सेबी चीफ की ओर से जारी आर्डर में आरएसएल के एमडी कम-प्रमोटर इंद्रप्रताप सिंह राणा, चेयरमैन कम-प्रमोटर रणजीत सिंह राणा, डायरेक्टर कम-प्रमोटर वीरप्रताप सिंह राणा, गुरजीत सिंह राणा, करण प्रताप सिंह राणा, राजबंस कौर राणा, प्रीतइंद्र सिंह राणा, सुखजिंदर कौर को दो साल के के लिए किसी अन्य सूचीबद्ध कंपनी के निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्ति के रूप में कोई भी पद धारण करने से भी प्रतिबंधित किया गया है।

45 दिन के भीतर भुगतान के आदेश

सेबी ने इस नोटिस के मिलने से 45 दिन के भीतर आरएसएल समेत छह फर्मों व राणा परिवार के आठ सदस्यों व एक अन्य व्यक्ति पर लगे 63 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि के ऑनलाइन भुगतान के आदेश जारी किए हैं।

किसे कितना जुर्माना

राणा शुगर लिमिटेड-07 (राशि करोड़ में) इंद्रप्रताप सिंह राणा-09 रणजीत सिंह राणा-05 वीरप्रताप सिंह राणा-05 गुरजीत सिंह राणा-04 करणप्रताप सिंह राणा-04 राजबंस कौर-04 प्रीत इंद्र सिंह राणा-03 सुखजिंदर कौर-03 मनोज गुप्ता-04 फ्लालेस ट्रेडर्स प्रा.लि.-03 सेंचुरी एग्रो प्रा.लि.-03 जेआर बिल्डर्स प्रा.लि.-03 आरजे टैक्सफेब प्रा.लि.-03 आरजीएस ट्रेडर्स प्रा.लि.-03 सेबी के आर्डर में आरएसएल को यह खास हिदायत है कि उसकी ओर से पांच फर्मों फ्लालेस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंचुरी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, जेआर बिल्डिर्स प्राइवेट लिमिटेड, आरजे टैक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड, आरजीएस ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड से 15 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि की रिकवरी जाएगी। इसके लिए एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) की सलाह से 60 दिनों के भीतर नियुक्त करेगी। यह लॉ फर्म बकायों की वसूली के लिए एनएसई की देखरेख में काम करेगी। गुरजीत सिंह राणा कपूरथला से कांग्रेस विधायक हैं। कांग्रेस की सरकार में दो बार मंत्री भी रहे हैं और सांसद भी रह चुके हैं। जबकि आरएसएल के एमडी इंद्रप्रताप सिंह राणा सुल्तानपुर हलके से विधायक हैं और गुरजीत सिंह राणा के बड़े बेटे हैं। इंद्रप्रताप सिंह पहली बार सुल्तानपुर लोधी से आजाद चुनाव लड़े और जीते। राजबंस कौर राणा विधायक गुरजीत सिंह राणा की धर्मपत्नी और पूर्व विधायक हैं। सुखजिंदर कौर भी पूर्व विधायक हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...