KapurthalaPunjab News: सेशन Judge निवास के सामने Mobile Showroom में गोलियां चलाने...

Punjab News: सेशन Judge निवास के सामने Mobile Showroom में गोलियां चलाने के मामले में बड़ा खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः डीसी चौक के नजदीक सेशन जज निवास के सामने एमआईसी शोरूम पर सोमवार सुबह हमलावारों द्वारा फायरिंग करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी जिस बाइक पर आए थे, वह घटना से कुछ घंटे पहले श्री गुरुदवारा साहिब से चोरी की गई थी। जांच में जुटी पुलिस टीम अभी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है लेकिन जिस हरियाणा नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर हमलावर घटना को अंजाम देने आए थे, उसकी पहचान हो गई है।

घटना के बाद शोरूम के मालिक नरेश मल्होत्रा (टीनू ) की शिकायत पर सिटी थाना में कौशल चौधरी ग्रुप, सौरव गोल्डी के दो अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। बाइक के मालिक उत्तर प्रदेश के श्यामली वासी सोनू की शिकायत पर बाइक चोरी की भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि एसएचओ मनजीत सिंह ने भी की है। कपूरथला में डीसी चौक के नजदीक सेशन जज के निवास के सामने सोमवार सुबह 9:50 के करीब दो बदमाशों ने तीन पिस्टल से एमआईसी मोबाइल शोरूम पर फायरिंग की थी।

एक पर्ची शोरूम के कर्मी विकास कटोच को पकड़ाई थी। जिस पर कौशल चौधरी ग्रुप, सौरव गोल्डी तथा 5 करोड़ लिखा हुआ था। आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए जिस बाइक पर आए थे वह नजदीक ही शोरूम मालिक के घर के बाहर खड़ी की थी। आरोपी शोरूम पर फायरिंग करने के बाद पैदल बाइक तक भागते हुए आए और बाइक पर भागते हुए घर पर भी एक फायर किया था। दूसरी तरफ सिटी थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को 7 अक्तूबर को सोनू कुमार पुत्र बेगराज कंडोला वासी जिला श्यामली, उत्तर प्रदेश द्वारा दी शिकायत में बताया कि वह लंदन होटल के नजदीक गुड़ बेचने का काम करते हैं।

6 अक्टूबर को उसका भतीजा निशांत कुमार पुत्र कंवरपाल कंडोला वासी श्यामली उससे मिलने आया था। और 7 अक्टूबर को सुबह लगभग 8 बजे वह स्टेट गुरुद्वारा साहिब में नहाने के लिए गया था। स्प्लेंडर बाइक (HR-78-84 62) बाथरूम के नजदीक खड़ी की थी। जब वह कुछ देर बाद बाथरूम से बाहर आया तो वहां बाइक नहीं थी। इसको किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया है। पीड़ित सोनू कुमार की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस को भी कोई लीड नहीं मिली है।

शिकायतकर्ता बाइक के मालिक सोनू कुमार ने बताया कि उसकी बाइक चोरी होने के आधा घंटा बाद उसने 112 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा दी थी। थाना सिटी-2 अर्बन एस्टेट एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित सोनू कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गुरुद्वारा साहिब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। बाइक मलिक से भी पूछताछ की जा रही है। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि बाइक चोरी का मामला और फायरिंग के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर में समानता है। जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...