Punjab News: CETP प्लांटों को लेकर आई बड़ी Update, देखें वीडियो

डाइंग एसोसिएशन के प्रधान का आया बयान, Stay Order का दिया हवाला

लुधिय़ाना। जिले में बुड्ढा नाला प्रोटेस्ट को लेकर दिनभर तनावपूर्ण माहौल रहा। प्रदर्शनकारी लक्खा सिधाना और अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में फिरोजपुर रोड और वेरका चौक पर सड़क जाम और धरना दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की हुई, जिससे सीआईए इंचार्ज नवदीप घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों को लक्खा सिधाना ने किया संबोधित
प्रदर्शनकारियों ने पक्का मोर्चा लगाने की घोषणा की, लेकिन शाम को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी कि 7 दिनों में सभी सीईटीपी प्लांटों बंद किए जाएंगे। इसके बाद धरना समाप्त हुआ और जाम हटाया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं ने मोबाइल के जरिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। लक्खा सिधाना ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

सीईटीपी प्लांट बंद करने पर बनी सहमति
पक्का मोर्चा लगाने के अलार्म के बाद एक बार फिर से माहौल गरमा गया था, लेकिन रात करीब पौने 8 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच 7 दिन में तीनों सीईटीपी प्लांट बंद करने की सहमति बनी। वहीं दूसरी ओर डाइंग एसोसिएशन के प्रधान कमल चौहान का कहना है कि उनके पास 20 मार्च तक का एनजीटी की ओर से सटे आर्डर मिला हुआ है जो कि उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन क्या कोई भी इन प्लांटों को बंद नहीं करवा सकता। वहीं इससे पहले हिरासत में लिए गए पुलिस अफसरों ने लक्खा सिधाना की मोबाइल पर प्रदर्शनकारियों की बात कराई। रात सवा आठ बजे के बाद लक्खा सिधाना प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इसके बाद वेरका चौक पर लगाया जाम हटा दिया गया। धरना समाप्त होने के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकालना शुरू कर दिया गया है।

40 सालों से जिले के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं
लक्खा सिधाना ने कहा कि डाइंग एसोसिएशन और प्रशासन ने मोर्चे को रोकने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन वह मोर्चे को ज्यादा समय तक रोक नहीं सके। लक्खा सिधाना ने कहा अभी यह लड़ाई की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 सालों से जिले के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में यह लड़ाई की ओर बढ़ने का पहला कदम है।

डेढ़ करोड़ लीटर पानी 1 दिन में नाले में गिरता है: सिधाना
लक्खा सिधाना ने कहा उन्हें पता चला है कि बहादुर के वाला प्लांट का डेढ़ करोड़ लीटर पानी 1 दिन में नाले में गिरता है। इसे लेकर एडीसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दो दिन में इस प्लांट को बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह ताजपुर रोड पर स्थित प्लांट है जिसका 9 करोड़ लीटर पानी नाले में गिरता है उसे एक सप्ताह में बंद कर दिया जाएगा। लक्खा सिधाना ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि इन दिनों में जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी वह उसे पूरी करेंगे। इस दौरान लक्खा सिधाना ने अभिनेता अमितोज मान का धन्यवाद किया और कहा कि यह अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक और डायरेक्टर भी है।

लक्खा सिधाना ने कहा कि अक्सर लोग अमितोज मान को लेकर उन्हें सीएम भगवंत मान का दोस्त कहते हैं। लक्खा सिधाना ने कहा कि लोग इस कारण कहते हैं क्योंकि सीएम मान ने अमितोज मान पर दर्ज हुए मामले को बंद करवा दिया था। लक्खा सिधाना ने कहा कि जैसे ही आज प्रशासन ने उसे घेर लिया था इस दौरान अमिततोज मान ही अकेला ऐसा योद्धा था, जिसने अकेले मोर्चे को संभाला हुआ था। वहीं दूसरी ओर डाइंग एसोसिएशन के प्रधान कमल चौहान का कहना है कि उनके पास 20 मार्च तक का एनजीटी की ओर से सटे आर्डर मिला हुआ है जो कि उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन क्या कोई भी इन प्लांटों को बंद नहीं करवा सकता।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...