PatialaPunjab News: BJP प्रत्याशी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, की आग लगाने...

Punjab News: BJP प्रत्याशी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, की आग लगाने की कोशिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः पंजाब के 5 नगर निगमों और 44 नगर कौंसिलों के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटर्स में वोटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। नगर निगम चुनावों को लेकर कई जगहों पर घटनाएं होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं वोटिंग के दौरान वार्ड नंबर 34 में हंगामा उस समय हंगामा हो गया, जब बीजेपी प्रत्याशी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया। सुशील नय्यर ने बताया कि वह वार्ड नंबर 34 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने बूथ कैप्चरिंग की और फर्जी वोट डाले। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके विरोध में वह आत्महत्या करने जा रहा है। इस बीच पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में भाजपा नेता को काबू किया और थाने ले गए।

वहीं वार्ड नंबर 40 में हिंसा का मामला सामने आया है, जहां भाजपा उम्मीदवार अनुज खोसला ने आप के वर्करों पर पत्थरबाजी का आरोप लगाया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पुलिस उनके बचाव में आए। इस दौरान वार्ड 40 के गुड़ मंडी इलाके में समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और घनौर से विधायक गुरलाल घनौर के मौजूद होने की तस्वीर भाजपा नेता जय इंदर कौर ने वायरल की।

उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त दोनों विधायक चुनावी नियमों के विपरीत यहां मौजूद हैं जबकि चुनाव के दौरान बाहरी व्यक्ति यहां मौजूद नहीं रह सकता । इस दरमियान उक्त दोनों विधायकों ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। जय इंदर कौर ने कहा कि वह इसकी शिकायत अदालत में करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...