Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव बरामद

लुधियानाः ढंडारी के मक्कड़ कालोनी में देर रात एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर का पंखे से लटकता शव मिला। मृतक युवक की पहचान 15 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में हुई। 3 साल पहले वह जिला हरदोई उत्तरप्रदेश से यहां काम करने आया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी मुताबिक ढंडारी के मक्कड़ कालोनी में किशोर का शव पंखे से लटकता मिला। मामले का पता तब चला जब देर शाम फैक्टरी से मृतक का बड़ा भाई काम कर घर वापिस लौटा, जो कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर दाखिल हुआ। जहां उसने देखा कि उसका छोटा भाई पंखे के साथ परना बांधकर लटका हुआ था। बड़े भाई ने शोर मचा आसपड़ोस के लोगो को एकत्रित किया। लोगों ने थाना साहनेवाल की पुलिस को सूचित किया।

आज किशोर का पोस्टमॉर्टम करवाकर अगली करवाया जाएगा। मृतक के बड़े भाई सूरज ने बताया कि वह मूलरुप से गांव कमलापुर जिला हरदोई यूपी के रहने वाले है। उसका छोटा भाई सचिन करीब तीन साल पहले ही लुधियाना में आया था। वह यहां ढंडारी के इलाके में साइकिल पार्टस बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार की शाम जब वह काम से घर वापस लौटा, तो उसने सचिन को पंखे के साथ लटकते हुए देख पुलिस को सूचित किया। इस संबंध में चौकी कंगनवाल के जांच अधिकारी हैड कॉन्स्टेबल रजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अगली करवाई की जाएगी।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...