PunjabPunjab News: पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, वोटिंग...

Punjab News: पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, वोटिंग हुई बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंचायती चुनाव को लेकर दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा हलका राजाझांसी के गांव बलगन सिद्धू में दो पक्षों में ईंट पत्थर चले, जिसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं इस घटना को लेकर एक घंटे तक वोटिंग का काम बंद रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया गया।


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से बात करके शांतिमय ढंग से दोबारा वोटिंग शुरू करवाई गई। बता दें कि घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। जिसके बाद लोगों ने वोटिंग बंद करवाकर धरना लगाया गया। इस दौरान प्रशासन के साथ लोगों की बहसबाजी भी हुई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया।

इस घटना में एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति की पगड़ी उतारी गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्ष द्वारा मौके से ईंट उठाकर हमला किया गया। घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति जमीन पर गिर गया। हालांकि घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया और दोबारा से वोटिंग शुरू करवा दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...