KapurthalaPunjab News: सांड ने युवक पर किया हमला, मौत, वीडियो वायरल

Punjab News: सांड ने युवक पर किया हमला, मौत, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कपूरथलाः जिल के गांव चकोकी में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां सांड ने युवक पर हमला कर दिया। मृतक की उम्र 23 से 24 साल बताई जा रही है। घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ईंट के पास युवक खड़ा था। इस दौरान अचानक युवक पर सांड ने हमला कर दिया। वहीं पास खड़ी महिला ने सांड को काबू किया, लेकिन घटना में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर जब पत्रकारों ने परिवार से बात करने की कोशिश की तो परिवार ने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया। मृतक युवक के ताया जसवंत सिंह ने फोन के जरिए बताया कि उक्त सांड हमारे पड़ोसियों का पालतू था और वे अक्सर उसे सांड को बैल गाड़ी के सामने बांध देते थे। पीड़ित ने बताया कि कूड़े से लदी गाड़ी को खाली करने जा रहे थे तभी अचानक सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड के नुकीले सिंह से मृतक के शरीर से काफी खून बह गया और उसकी कई नसें कट गई। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का संस्कार कर दिया गया, लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से कोई पोस्टमार्टम या किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...