Punjab News: सड़क पर खेल रहे बच्चे को Bullet सवार ने मारी जबरदस्त टक्कर, देखें CCTV

पटियालाः पंजाब में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पटियाला के नाभा से सामने आया है जहां, सड़क पर खेलने दौरान बच्चे को बुलेट मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बच्चा कई फुट दूर जाकर गिरा जिसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां, बच्चे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते महिला ने बताया कि उनकी बेटी का लड़का स्कूल से घर आकर खेल रहा था। वह खेलता हुआ सड़क पर आगे जाने लगा कि इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने बच्चे को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बच्चा कई फीट दूर जाकर गिरा। इस दौरान अचानक आवाज सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि उनका बच्चा लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरा हुआ था। परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया जहां, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस के मुताबिक, बाइक जालंधर के नंबर पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर बुलेट सवार की तलाशी के लिए जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...