AmritsarPunjab News: आरोपी नारायण चौड़ा की SP हरपाल सिंह से मिलने की...

Punjab News: आरोपी नारायण चौड़ा की SP हरपाल सिंह से मिलने की CCTV आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गोल्डन टैंपल में सेवा निभा रहे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर फायरिंग मामले की घटना ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। जहां विपक्ष इस मामले की निंदा कर रहा है, वहीं सरकार के मंत्री आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने की नाकाम कोशिश को लकेर पुलिस प्रंशासन की प्रंशसा कर रहे है। हालांकि अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि वह फायरिंग की घटना की सुखबीर के प्रति सहानुभूति के एंगल से जांच करेंगे। वहीं इस मामले ने उस समय दोबारा से तूल पकड़ लिया, जब अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने गोल्डन टेंपल का एक नया सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया।

इसमें उनका दावा है कि 3 दिसंबर को अमृतसर पुलिस के एसपी हरपाल सिंह हमलावर आतंकी नारायण सिंह चौड़ा से मिले। लेकर शिरोमणि अकाली दल और पंजाब पुलिस व AAP सरकार आमने-सामने हो गए हैं। एक तरफ CM भगवंत मान से लेकर समूची AAP लीडरशिप और मंत्री पंजाब पुलिस को सुखबीर की जान बचाने का क्रेडिट दे रहे हैं। वहीं अकाली नेता परमबंस सिंह रोमाणा ने भी इसको लेकर सवाल खड़े किए कि SP ने चौड़ा से हाथ मिलाया। उसके साथ बात की। आखिर चौड़ा को उसी वक्त गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। इसको लेकर अभी अमृतसर पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दरअसल, गोल्डन टेंपल के गेट पर सुखबीर बादल सेवादार बनकर बैठे हुए थे। इस दौरान हमलावर ने जैसे ही सुखबीर पर गोली चलाई, उसी समय सिविल वर्दी में तैनात रछपाल सिंह और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया। जिससे गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर जा लगी। घटना के दौरान सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सुखबीर बादल को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। गोल्डन टेंपल के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गोल्डन टेंपल के पास से एक संदिग्ध एनआरआई को गिरफ्तार किया है। एनआरआई से एक पिस्टल बरामद की है, जो बिना लाइसेंस की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...