LudhianaPunjab News: Elevate Wellness Club में मैनेजर द्वारा Gym की महिला से...

Punjab News: Elevate Wellness Club में मैनेजर द्वारा Gym की महिला से छेड़छाड़ की CCTV फुटेज आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः चंडीगढ़ रोड के पास एलिवेट वेलनेस क्लब में जिम सेंटर की महिला मैनेजर के साथ रेस्ट रूम में छेड़छाड़ करने के मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि फ्लोर मैनेजर गुरजीत सिंह उर्फ ​​उभीपर द्वारा सरेआम महिला को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। वहीं महिला द्वारा जब विरोध किया गया तो कुछ देर बाद गुरजीत ने उसे छोड़ दिया। वहीं घटना के बाद महिला पर रोने लगती है। जिसके बाद गुरजीत दोबारा उसके पास चला जाता है, लेकिन महिला उसे हाथ ना लगाने को लेकर गुस्से में कुछ कहती हुई दिखाई देती है। वहीं एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में गुरजीत द्वारा महिला को थप्पड़ मारा गया है। फिलहाल छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अभी फरार है। इस घटना को लेकर महिला ने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर व्यक्ति के खिलाफ धारा 354ए, 596 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने 11 जुलाई 2024 तक एलिवेट वेलनेस क्लब/जिम में सेंटर मैनेजर के तौर पर काम किया है और वहां पर मेनेजर गुरजीत की अक्सर मुझ पर बुरी नजर रहती थी। जो अक्सर मेरे साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था। महिला ने बताया कि 14 जून को मैं ट्रेनर के रेस्ट रूम में अकेली थी, तभी आरोपी ने अचानक मुझे पीछे से पकड़ लिया। आरोपी गुरजीत ने मेरे साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दीं। यह घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी वीडियो फुटेज पुलिस को सबूत के तौर पर दी गई है। महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने जिम मालिकों को भी बता चुकी थी, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता के अनुसार जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो आरोपी ने उसे जान से मारने और नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि एक दिन गुरजीत उसके घर आया और उसके बीमार पिता को धमकाने लगा। आरोप है कि वह गुरजीत से तंग आकर दूसरे जिम में काम करने लगी लेकिन वहां भी गुरजीत ने उसके बारे में अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जिसके चलते उसे पुलिस में शिकायत करने पर मजबूर होना पड़ा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...