अमृतसरः डेरा राधा स्वामी ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि 2 सितंबर 2024 को डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो की ओर से जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था। सूत्रों के अनुसार हाल ही में डेरा राधा स्वामी ब्यास के नए प्रमुख बनाए गए जसदीप गिल को लेकर खुफिया एजेंसियों को उनकी जान के खतरे को लेकर कुछ इनपुट मिले है।
Highlights:
- केंद्र ने डेरा ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को दी z+ सिक्योरिटी
- खुफिया एजेंसियों को डेरा प्रमुख के जान के खतरे को लेकर मिले इनपुट
- 2 सितंबर को डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो की ओर से जसदीप सिंह गिल को नियुक्त किया गया था अपना उत्तराधिकारी
